Judgements

The Minister Of Rural Development Made A Statement Regarding Status … on 19 December, 2006

Lok Sabha Debates
The Minister Of Rural Development Made A Statement Regarding Status … on 19 December, 2006

>

Title:  The Minister of Rural Development made a statement regarding status of implementation of National Rural Employment Guarantee Act -laid.

ग्रामीण विकास मंत्री (डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह) : अध्यक्ष महोदय, मैं आपकी अनुमति से राष्ट्रीय ग्रामीण नियोजन गारंटी अधनियम के कार्यान्वयन की स्थिति से सम्बन्धित वक्तव्य सदन के पटल पर रखता हूँ।

महोदय, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधनियम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को ऐसे कार्यों के माध्यम से जिनसे उस क्षेत्र का प्राकृतिक संसाधन आधार विकसित होता हो, गारंटीयुक्त मजदूरी रोजगार उपलब्ध कराकर उनके जीवन-यापन की सुरक्षा में वृद्धि करना है ताकि रोजगार सृजन की प्रक्रिया में स्थायी सम्पत्तियों का निर्माण किया जा सके। यह अधनियम सितम्बर, २००५ में बना था। इसे २ फरवरी, २००६ को २७ राज्यों के २०० जिलों में अधिसूचित किया गया था। महाराष्ट्र सरकार ने अपने मौजूदा अधनियम को एनआरईजीए के अपरक्राम्य सांवधिक प्रावधानों के अनुसार बनाने के लिए संशोधित किया है। मंत्रिमंडल ने अधनियम को जम्मू और कश्मीर तक में भी लागू करने के लिए इसे संशोधित करने का अनुमोदन किया है। वक्तव्य का ¶Éä­É £ÉÉMÉ ºÉnxÉ BÉEä {É]ãÉ {É® ®JÉÉ MɪÉÉ*

 

* Laid on the Table and also placed in Library. See No. LT 5753/06

** Laid on the Table and also placed in Library. See No. LT 5754/06