an>
Title : Regarding widening the road and providing compensation to the families of persons died in Road Accident.
श्री मदन लाल शर्मा (जम्मू) : चेयरमैन साहब, मैं आपका मशकूर हूं कि आपने मुझे समय दिया और मैं लास्ट स्पीकर हूं जो आपके जरिये, आपकी विसासत से सरकार और खासकर ट्रांसपोर्ट मनिस्टर साहब की तवज्जोह, एक बहुत ही दर्दनाक एक्सीडेंट का वाक्या जो मेरी कांस्टीटयूएंसी जम्मू-पूंछ, जिला राजौरी और दराल में हुआ है, जिसमें १५ लोगों की जानें तलफ हो गयी और २४ लोग शदीदी तौर पर जख्मी हुए हैं। मेरी आपके विसासत से, सरकार से और खासकर ट्रांसपोर्ट मनिस्टर साहब से अर्जदाश्त है और पहले तो मैं आपके थ्रू जिनकी जानें चली गयीं और जो जख्मी हुए हैं, उनके ल्वहाकीन के साथ हमदर्दी और अफसोस अर्ज करता हूं। साथ ही अर्ज करता हूं कि उनके परिवारों को कम्पनसेशन या मुआवजा दिया जाए और ट्रांसपोर्ट मनिस्टर साहब से मेरी गुजारिश है कि दराल और रजौरी के बीच जो बहुत बड़ा नाला है जो १५० मीटर गहरा है और साथ में पहाड़ी है और बहुत ही तंग रास्ता है तो उसको अंडर सीआरएफ और पीएमजीएसवाई से उस रोड को वाइड किया जाए। चार महीने पहले भी इस किस्म का वाक्या हुआ था जिसमें ६० लोगों की जानें चली गयी थीं और वहां इस किस्म के रोज वाक्यात हो रहे हैं, उनको रोकने के लिए फौरी इंतजामात किये जाएं।
MR. CHAIRMAN : The House stands adjourned to meet tomorrow, the 24th of August, 2006 at 11 a.m.
20.29 hrs. The Lok Sabha then adjourned till Eleven of the Clock
on Thursday, August 24, 2006/Bhadra 2, 1928 (Saka).
————–