Title : Need for construction of a railway bridge at Chilbilla railway crossing in Pratapgarh district, Uttar Pradesh – Laid.
(मछलीशहर): प्रयाग एवं अयोध्या दो प्राचीन ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व की नगरी हैं। अयोध्या से भगवान श्री राम इसी मार्ग से विन्ध वन वनवास हेतु गए थे, ऐसी मान्यता हिंदुओं में है। उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार ने इसी कारण इसे रामवन मार्ग का नाम दिया है। इलाहाबाद-फैजाबाद मार्ग गोरखपुर, बस्ती, बहराइच, गोन्डा ही नहीं वरन् नेपाल तथा मध्य प्रदेश को जोड़ने वाला यह अति महत्वपूर्ण मार्ग है।
किंतु प्रतापगढ़ जनपद, उत्तर प्रदेश के चिलविला रेलवे क्रासिंग पर कई घंटे जाम लग जाता है जिससे तीर्थ यात्रियों, विदेशी यात्रियों तथा अन्य यात्रियों को जाम में फंसना पड़ता है।
अत: इस लोक महत्वपूर्ण विषय पर मैं रेल मंत्रालय से चाहूंगा कि रेलवे क्रासिंग चिलविला में अतिशीघ्र एक पुल का निर्माण कराया जाए।