Judgements

Need For Early Construction Of A Bridge On River Geruwa To Connect … on 15 May, 2002

Lok Sabha Debates
Need For Early Construction Of A Bridge On River Geruwa To Connect … on 15 May, 2002

Title: Need for early construction of a bridge on river Geruwa to connect Harwara (Jharkhand) and Sanhaula (Bihar).

श्री सुबोध राय

(भागलपुर):सभापति महोदय, बिहार में भागलपुर के जिलान्तर्गत सन्हौला प्रखंड और झारखंड राज्य के हनवारा के बीच गेरुआ नदी पर कोई पुल नहीं होने के कारण कृषि उत्पादन के मामले में अत्यधिक उपजाऊ क्षेत्र तथा व्यस्त व्यापारिक केन्द्र होने के बावजूद यह इलाका पिछड़ेपन का शिकार है। आजादी के ५५ वर्षों में इस क्षेत्र के विकास हेतु कृषि, व्यापार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य की दिशा में कोई प्रभावशाली कदम नहीं उठाया गया है। फलस्वरूप गरीबी, अभाव, अशिक्षा और बेरोजगारी के कारण इलाके के युवाओं की विशाल संख्या को दिशाविहीन जीवन व्यतीत करना पड़ रहा है।

अतएव भारत सरकार से मांग है कि झारखंड एवं बिहार के उपरोक्त सीमावर्ती क्षेत्र के चौतरफा विकास हेतु हनवारा (झारखंड) एवं सन्हौला (बिहार) को जोड़ने हेतु गेरुआ नदी पर शीघ्र पुल निर्माण किया जाए ताकि झारखंड एवं बिहार राज्य के बीच आवागमन एवं व्यापार का विकास संभव हो।