Judgements

Need For Revival Of Cold Bonded Pillet Plant At Guwa In Singhbhum … on 13 March, 2002

Lok Sabha Debates
Need For Revival Of Cold Bonded Pillet Plant At Guwa In Singhbhum … on 13 March, 2002

Title: Need for revival of Cold Bonded Pillet Plant at Guwa in Singhbhum Parliamentary Constituency, Jharkhand – Laid.

श्री लक्ष्मण गिलुवा

( सिंहभूम ): महोदय, सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में गुआ स्थित कोल्ड बोन्डेड, पिलेट प्लांट फैक्टरी १९९५ से बंद पड़ी है, जो इस्पात मंत्रालय के अन्र्तगत थी। यह प्लांट लाभ में था एवं इसके उत्पादन को शत प्रतिशत निर्यात किया जाता था। इस प्लांट में उपशिष्ट पर्दाथो एवं उम्प रिजेक्ट को सही प्रकार से उपयोग किया जाता था अब उसी कचरे को यहां की नदियों में फेंका जाता है, जो सिंचाई के द्वारा किसानों के खेत में पहुंचता है, जो खेतों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। सीनीय नदी में जो कचरा खदानों का फेंका जाता था, उसे नदी में न फेंक कर इस प्लांट में उपयोग करके उसका निर्यात करके विदेशी मुद्रा कमाई जाती थी। इस प्लांट में जो कुप्रबंध व्यवस्था के चलते बंद किया गया था, वह खदानों का कचरा होता है, जिसका इस्तेमाल इस प्लांट में किया जा रहा था। साथ ही इस प्लांट के चलने से इस आदिवासी क्षेत्रों के आदिवासी लोगों को काम भी मिलेगा।

सदन के माध्यम से सरकार से अनुरोध करूंगा कि इस प्लांट को शीघ्र शुरू किया जाये।