>
Title : Need to bring Hazaribagh in Jharkhand on the Railway map of India.
श्री भुवनेश्वर प्रसाद मेहता (हज़ारीबाग) : महोदय, हजारीबाग जो प्रमंडलीय मुख्यालय है तथा हमारा संसदीय क्षेत्र है, आजादी के 59 वर्ष बीत जाने के बाद भी रेल से आज तक जोड़ा नहीं गया है। 1998 में तत्कालीन प्रधानमंत्री ने कोडरमा, हजारीबाग भाया बरकाकाना, रांची तथा कोडरमा गिरिडीह नई रेलवे लाइन की आधारशिला रखी थी तथा 2007 तक पूरा करने का आश्वासन दिया था।
वर्ष 2004 से लगातार इस रेल परियोजना को समय सीमा के अंदर पूरा करने के मामले को उठाता आ रहा हूं। आज तक मात्र 15 से 20 प्रतिशत ही कार्य हो सके हैं। मैंने इस संबंध में माननीय रेल मंत्री जी को बराबर कई पत्र लिखकर समय सीमा के अंदर कार्य कराने का अनुरोध कर चुका हूं।
अतः अनुरोध है कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को शीघ्र पूरा किया जाये।