Judgements

Need To Bring Satna And Katni Districts In Madhya Pradesh Under Rural … on 29 August, 2005

Lok Sabha Debates
Need To Bring Satna And Katni Districts In Madhya Pradesh Under Rural … on 29 August, 2005


>

Title : Need to bring Satna and Katni districts in Madhya Pradesh under Rural Employment Guarantee Scheme.

श्री गणेश सिंह (सतना) : सभापति महोदया, मेरा निवेदन ग्रामीण क्षेत्रों से युवकों के हो रहे पलायन के संबंध में है। पिछले दिनों संसद ने ग्रामीण रोजगार गारंटी बिल को मंजूरी दी है, जो स्वागतयोग्य कदम है। इस योजना में देश के दो सौ जिलों में एक साथ कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। इनमें १५० जिले ऐसे हैं, जहां काम के बदले अनाज योजना पहले से चल रही है[c92] ।

देश के अन्दर सैंकड़ों ऐसे जिले हैं, जहां अत्यन्त गरीबी है। वहां से लाखों युवक वर्ष भर काम की तलाश में बाहर जाने के लिए मजबूर हैं। ऐसे जिलों को इस योजना में शामिल किया जाना ही इस विधेयक का असली मकसद है। मध्य प्रदेश के कई जिले ऐसे हैं, जिन में सतना, कटनी, जहां लगभग ४० परसैंट से अधिक लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने पर मजबूर हैं, ऐसा शायद ही कोई परिवार होगा, जिन के वयस्क युवक काम की तलाश में जिले से बाहर जाने के लिए मजबूर न होते हों। अत: मेरी केन्द्र सरकार से मांग है कि ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मेरे निर्वाचन क्षेत्र के सतना एवं कटनी जिले को इस योजना में अवश्य शामिल किया जाए।