an>
Title : Need to construct an overbridge at Jagdishpur railway gate near Jaunpu city in Uttar Pradesh.
श्री तुफानी सरोज (सैदपुर) : महोदय, मैं आपके माध्यम से सरकार का ध्यान उत्तर प्रदेश में वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जौनपुर शहर के पास जगदीशपुर रेलवे के समीप स्थित रेलवे फाटक पर यात्रियों को होने वाली परेशानियों और आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं की ओर आकृष्ट करना चाहता हूं। इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहुत अधिक संख्या में वाहन चलते हैं। रेलों के गुजरने के पूर्व १० से १५ मिनट पहले ही उक्त रेल फाटक को बंद कर दिया जाता है और जब भी फाटक बंद किया जाता है, वहां पूरी तरह से जाम लग जाता है। वाहनों की इतनी भीड़ लग जाती है कि उनकी आपस में टक्कर तो होती ही रहती है, उनके गुजरने में भी काफी समय लग जाता है। यही नहीं सड़क पार करने वाले पैदल यात्रियों को भी बेहद परेशानी होती है। यदि वहां ओवर ब्रिज बना दिया जाता तो इस मुसीबत से लोगों को छुटकारा मिल जाता।
अत: आप के माध्यम से सरकार से मेरी मांग है कि वह जगदीशपुर रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं ताकि वाहनों का आवागमन सुरक्षित हो सके, साथ ही जान-माल की भी सुरक्षा हो सके।