Judgements

Statement Regarding Government Business Commencing 19 Th December, … on 16 December, 2005

Lok Sabha Debates
Statement Regarding Government Business Commencing 19 Th December, … on 16 December, 2005


>

Title : Statement regarding Government Business commencing 19th December, 2005 and submissions made by the members.  

 

THE MINISTER OF PARLIAMENTARY AFFAIRS AND MINISTER OF INFORMATION AND BROADCASTING (SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI): With your permission Sir, I rise to announce that Government Business during the week commencing Monday, the 19th of December, 2005 will consist of:-

1.     Consideration of any item of Government Business carried over from today’s Order paper.

2.     Consideration and passing of the Criminal Law (Amendment) Bill, 2005, as passed by Rajya Sabha.

3.     Consideration and passing of the Central Sales Tax (Amendment) Bill, 2005.

4.     Consideration and passing of the following Bills as passed by Rajya Sabha:-

·                                   The Chartered Accountants (Amendment) Bill, 2005;

·                                   The Cost and Works Accountants (Amendment) Bill, 2005; and

·                                   The Company Secretaries (Amendment) Bill, 2005.

5.     Consideration and passing of the following Bills:-

·       The Constitution (One Hundred and Fourth Amendment) Bill, 2005; and

·       The Warehousing (Development and Regulation) Bill, 2005.

 

श्री मोहन सिंह कृपया आगामी सप्ताह की कार्यसूची में निम्न विषय को जोड़ा जाए :-

             भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के चयनकर्ताओं द्वारा एशिया ही नहीं विश्व स्तर के महान क्रिकेट खिलाड़ी सौरभ गांगुली के शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारत की टीम से बाहर करने की कार्यवाही पर विचार।

श्री शैलेन्द्र कुमार कृपया आगामी सप्ताह की कार्यसूची में निम्न विषयों को जोड़ा जाए :-

(१)४ से १८ वर्ष की आयु तक के श्रमिकों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा अनिवार्य, बाल श्रम प्रथा समाप्त कर गरीब श्रमिक की झोंपड़ी तक शिक्षा पहुंचाई जाए।

(२) ग्रामीण बेरोजगार श्रमिकों के लिए स्थायी रोजगार (रोजगार गारंटी) कानून बनें। ५० वर्ष से अधिक आयु के सभी श्रमिकों को १,०००/-  रुपये प्रतिमाह पेंशन देने की व्यवस्था की जाए।

श्री बची सिंह रावत ‘बचदा’  कृपया आगामी सप्ताह की कार्यसूची में निम्नलखित विषय सम्मिलित किये जाए :-

(1)                 उत्तरांचल की रानीखेत छावनी परिषद् को अतिशीघ्र नगरपालिका बनाये जाने की आवश्यकता।

(2)                 मूल्यों में भारी वृद्धि को देखते हुए संसद सदस्यों की वेतन-भत्ते संबंधी, संशोदन विधेयक प्रस्तुत कर युक्तियुक्त वेतन भत्ता में वृद्धि किये जाने की आवश्यकता।

 

DR. K.S. MANOJ The following items may be included in the next week’s agenda:-

(1)             Need to expedite the construction of two road overbridges along the Alappuzha National Highway-47 byepass.

(i)               Need for manning of the level crossing No.54 along Mararikulam-Alleppey rail line at 51/100-300 metres

MR. SPEAKER:     Shrimati Kiran Maheshwari – Not present

                                    Shri V.K.Tummar – Not present

                                    Shri Hansraj G. Ahir – Not present

प्रो. रासा सिंह रावत कृपया आगामी सप्ताह की कार्यसूची में निम्न विषयों को सम्मिलित कर कृतार्थ करें :-

(1)               एक लाख से अधिक आबादी वाले सुप्रसिद्ध औद्योगिक एवं व्यापारिक नगर ब्यावर में सुपरफास्ट आश्रम एक्सप्रेस (९१०५/9106)  को जनहित में २ मिनट का ठहराव दिए जाने की आवश्यकता।

(2)               राजस्थान की वशिष्ट भौगोलिक, प्राकृतिक एवं सीमावर्ती स्थिति तथा लगातार कई वर्षों से अकाल एवं सूखे से उत्पन्न संकट को देखते हुए उसके आर्थिक पिछड़ेपन को दूर करने के लिए राजस्थान को अन्य राज्यों की भांति आर्थिक सहायता के रूप में विशेष पैकेज प्रदान किये जाने की आवश्यकता।

डॉ. धीरेन्द्र अग्रवाल कृपया निम्नलखित प्रस्तावों को अगले सप्ताह की कार्य सूची में सम्मिलित करने कर कृतार्थ करें:-

(1)               केन्द्र सरकार की प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु स्थानीय सांसदों की अनुशंसा अवश्य लिये जाने का निर्देश राज्य सरकार को दिये जाने का कार्य।

(2)               गैर सरकारी संगठनों को आवंटित राशि के दुरुपयोग को रोकने हेतु स्थानीय सांसदों द्वारा निगरानी रपट लिये जाने एवं उनके सुझाव लिये जाने का नियम बनाने का कार्य।

श्री सुनील कुमार महतो अगले सप्ताह की लोक सभा की कार्यवाही में निम्नलखित कार्य को शामिल किया जाये जो लोकहित में है।

(१)जमशेदपुर के हिंदुस्तान कापर लि. के आवासीय क्वाटर को हिंदुस्तान कापर लि. के पूर्व कर्मचारियों को लीज पर दिये जाने का कार्य।

(२)जमशेदपुर के टिस्को अधीन एयरपोर्ट को अधिग्रहित करके उस पर हवाई सेवा शुरू करने का काय्र्ा[r15] ।