Judgements

Need To Expedite The Construction Of Railway Bridge On River Kosi In … on 29 July, 2009

Lok Sabha Debates
Need To Expedite The Construction Of Railway Bridge On River Kosi In … on 29 July, 2009


>

Title : Need to expedite the construction of railway bridge on river Kosi in district Supaul, Bihar.

 

श्री विश्व मोहन कुमार (सुपौल):आपके माध्यम से माननीय मंत्री जी का ध्यान राष्ट्रहित एवं जनहित की समस्या की ओर आकृष्ट करते हुए कहना है कि बिहार प्रांत के सुपौल में कोसी नदी पर महासेतु रेल मार्ग का निर्माण कार्य 2009 तक पूरा होना था, किन्तु बजट में खर्च के हिसाब से धन की नगण्य व्यवस्था एवं कार्य के धीमी गति से चलने से ऐसा प्रतीत होता है कि 2015 तक भी महासेतु का निर्माण नहीं हो सकेगा एवं मिथिलांचल की चिर-परिचित मांग सपना बनकर रह जाएगी।

          माननीय मंत्री जी से आग्रह है कि कोसी महासेतु पर रेल लाइन का निर्माण कार्य त्वरित गति से चलाने का प्रबंध करने का कष्ट करें जिससे कि जनता की समस्या का निदान हो सके।