an>
Title : Need to extend reservation benefits to those Scheduled Castes who have adopted Buddhism.
श्री रामदास आठवले (पंढरपुर) : महोदय, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जी के नेतृत्व में १४ अक्तूबर, १९५६ के दिन नागपुर महाराष्ट्र में २० लाख लोगों ने हिन्दू धर्म को त्याग कर समाजवादी बौद्ध धर्म की दीक्षा ले ली थी। उसे इस वर्ष ५० साल पुरे हो रहे हैं। इस वर्ष में तथागत गौतम बुद्ध की २५५०वीं जयन्ती भी आ रही है। भारत सरकार से अनुरोध है कि बौद्ध धर्म दीक्षा समारोह का स्वर्ण जयंती महोत्सव और बुद्ध जयंती २५५० बड़े धूमधाम से मनायी जाए। इस कार्यक्रम में दुनिया के सभी बौद्ध राष्ट्रों के प्रतनधियों को भी बुलाया जाए।
महाराष्ट्र में जो लोग अनुसूचित जाति से बौद्ध बने हैं, उन्हें अनुसूचित जाति की सभी सुविधाएं, जैसे – शिक्षा, नौकरी में आरक्षण देने का निर्णय १९९० में लिया गया था, लेकिन २००१ की जनगणना में बौद्धों को अनुसूचित जाति से निकाल दिया गया है। इन्हें दोबारा अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए संविधान में संशोधन किया जाए।
14.32 hrs. ASSAM RIFLES BILL, 2006