Lok Sabha Debates
Need To Extend Rewanchal Express Running Between Rewa And Bhopal Upto … on 29 April, 2010
>
Title: Need to extend Rewanchal Express running between Rewa and Bhopal upto Indore.
श्रीमती सुमित्रा महाजन (इन्दौर): इन्दौर से रीवा के मध्य कोई सीधा रेल सम्पर्क नहीं है जो कि दोनों ही शहरों की भौगोलिक, सामाजिक एवं औद्योगिक दृष्टि को देखते हुए अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान में रीवा से भोपाल के मध्य चलने वाली रीवांचल एक्सप्रेस को भोपाल से आगे इन्दौर तक बढ़ाया जा सकता है, जिससे न केवल रीवा का रेल सम्पर्क सीधा इन्दौर से स्थापित होगा वरन् सागर तथा दमोह क्षेत्र के निवासियों को भी इसका लाभ प्राप्त होगा। उक्त यात्री गाड़ी को इन्दौर तक बढ़ाने में किसी अतिरिक्त यात्री डिब्बे की आवश्यकता नहीं होगी।
मेरा मंत्री जी से आग्रह है कि उक्त यात्री गाड़ी को इन्दौर तक तुरन्त बढ़ाया जाये।