Judgements

Need To Formulate A Plan To Check Population Explosion In The Country. on 25 July, 2000

Lok Sabha Debates
Need To Formulate A Plan To Check Population Explosion In The Country. on 25 July, 2000

Title: Need to formulate a plan to check population explosion in the country.

श्री विजय गोयल (चान्दनी चौक): महोदय, देश में बढ़ती हुई जनसंख्या पर सरकार को तुरन्त जांच करनी चाहिए और इस जनसंख्या को कम करने में स्वयंसेवी संस्थाओं को शामिल कर शीघ्र ही योजना बनानी चाहिए।

जनसंख्या को सीमित करने के लिए छोटे परिवारों का नियोजन करने के लिए बहुत सी योजनाएं बनानी चाहिए। यदि हम जनसंख्या पर काबू पाने में सफल होते हैं, तो इससे देश की अर्थव्यवस्था पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा एवं जितना योजनाओं पर खर्च होगा, उससे कहीं अधिक हम जनसंख्या कम कर के आर्थिक बचत कर लेंगे।