Title: Need to increase the amount of honourarium being paid to village health guides.
श्री दादा बाबूराव परांजपे (जबलपुर) : महोदय, मध्य प्रदेश में विगत २१ वषर्ों से लगभग ३०,००० जन स्वास्थ्य रक्षक ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत हैं, जिनको मासिक पारिश्रमिक मात्र ५० रुपए दिया जाता है। आज केन्द्रीय शासन में चतुर्थ श्रेणी की मासिक आय लगभग ४००० से भी ज्यादा है। उसकी तुलना में ५० रुपए नितांत कम हैं। इस मामले की केन्द्रीय मंत्री जी से बहुत बार चर्चा की, किन्तु एक ही जवाब प्राप्त होता रहा कि जन स्वास्थ्य रक्षकों की समीक्षा की जा रही है। समीक्षा रिपोर्ट मिलने पर अंतिम निर्णय लिया जा सकेगा। अत: मैं प्रधानमंत्री जी से अनुरोध करता हूं कि अविलंब इस गंभीर प्रकरण का शीघ्र ही निर्णय करें एवं ३०,००० कर्मचारियों को भुखमरी से बचाएं।