Judgements

Requests The Government To Extend Run Way Of The Airstrip In The … on 12 March, 1999

Lok Sabha Debates
Requests The Government To Extend Run Way Of The Airstrip In The … on 12 March, 1999

Title: Requests the Government to extend run way of the Airstrip in the Bilaspur district of Madhya Pradesh.

श्री पुन्नू लाल मोहले (बिलासपुर) : मैं आपके माध्यम से सरकार के ध्यान में लाना चाहता हूं कि मध्यप्रदेश राज्य के बिलासपुर जिले में वायुयान सेवा हेतु हवाई पट्टी छोटी होने के कारण नहीं चलाई जा रही है जिसमें यात्रा करने वालों को बिलासपुर से रायपुर १५० किलो मीटर जाकर उकत सेवा का लाभ ले पाते हैं। आने-जाने में कटिनाई भी होती है। कभी-कभी हवाई यात्रा करने में असफलता मिलती है। बिलासपुर जिला सबसे बड़ा औद्योगिक जिला है। कमिश्नर मुख्यालय है। कोल माइन्स का अफिस है। ताप परियोजनाएं कोरवा में हैं। स्पंज आयरन औफिस कंपनी, सीमेंट कारखाना तथा व्यापारिक केन्द्र भी है, रेलवे का मुख्यालय है, बिलासपुर जिला बड़ा औद्योगिक केन्द्र है जिससे हवाई पट्टी का विस्तार न होने से वायुसेवा का लाभ नहीं ले पाते हैं। अत: महोदय निवेदन है कि जिला बिलासपुर में हवाई पट्टी के विस्तार हेतु पूर्व में प्रकरण विचाराधीन है, प्रशासकीय स्वीकृति देकर हवाई पट्टी बनाने का आदेश प्रसारित करने का कष्ट किया जाए एवं पूर्ण आधुनिक हवाई पट्टी बनाई जाए और पुन: वायुयान सेवा प्रारंभ की जाए।