Judgements

Need To Prepare A Master Plan To Protect Siddharthnagar District In … on 13 March, 2000

Lok Sabha Debates
Need To Prepare A Master Plan To Protect Siddharthnagar District In … on 13 March, 2000

Need to prepare a Master Plan to protect Siddharthnagar District in Uttar Pradesh from recurring floods.

श्री रामपाल सिंह

(डुमरियागंज) :महोदय, हमारा संसदीय जनपद सिद्धार्थनगर उ.प्र. नेपाल सीमा से लगा हुआ जनपद है। नेपाल से सटे रहने के कारण जो नदियाँ नेपाल से आती हैं, वे सब हमारे जनपद में आती हैं जिसके कारण यहाँ की राप्ती, बाणगंगा, बुदईराती इत्यादि नदियाँ बाढ़ से प्रभावित हो जाती हैं और पूरा जनपद लगभग प्रत्येक वर्ष बाढ़ से बर्बाद हो जाता है। इस विषय को मैंने जल संसाधन मंत्री जी के साथ बैठक में भी उठाया था कि बाढ़ से राहत दिलाने हेतु नेपाल सरकार से बात कर कोई मास्टर प्लान बनाया जाए जिससे जनपद को बाढ़ से राहत दिलाई जा सके। यह जनपद भारत के निर्धन जनपदों में से एक है।

अत: मेरी केन्द्र सरकार से मांग है कि मेरे क्षेत्र को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए मास्टर प्लान बनाया जाए।