Judgements

Need To Provide Financial Assistance To State Government Of Uttar … on 27 February, 2001

Lok Sabha Debates
Need To Provide Financial Assistance To State Government Of Uttar … on 27 February, 2001

Title: Need to provide financial assistance to State Government of Uttar Pradesh for all-round development of Gonda and Bahraich districts.

श्री बृज भूषण शरण सिंह

(गोण्डा) :उपाध्यक्ष महोदय, आजादी के बाद से आज तक गोंडा व बहराइच जनपदों का समुचित विकास नहीं हुआ है। विकास न होने के कारण वहां के लोगों के मन में उठे गुस्से को शान्त करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने गोंडा जनपद में ही बलरामपुर को अलग करके एक नया जिला बना दिया और बहराइच जनपद में से श्रावस्ती को अलग करके एक नया जिला बना दिया। चार जनपद गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती को एक अलग कमीश्नरी देवीपाटन मंडल मुख्यालय गोंडा देकर वहां के लोगों का आन्दोलन शान्त किया गया किन्तु विकास न होने के कारण समस्या आज ज्यों की त्यों है। वहां की जनता हक तथा हिसाब मांगने के लिए आन्दोलित हो उठी है क्योंकि वहां बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं। मेरी सरकार से मांग है कि वह उपरोक्त जिलों के समुचित विकास हेतु राज्य सरकार को आवश्यक धनराशि प्रदान करें।

(इति)