Title: Requested the Government to inquire about the standard of material supplied by the contractors for Ganga Action Plan in Uttar Pradesh and to increase the compensation declared for the labourers who died or were injured in an accident while working in a project under Ganga Action Plan in Kanpur.
(कानपुर) : उपाध्यक्ष महोदय, कल २६ फरवरी को कानपुर शहर में एक बहुत बड़ी दुर्घटना हो गई। भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय के अंतर्गत गंगा एक्शन प्लान के अंतर्गत कानपुर शहर में नाले खुदाई और सीवर खुदाई का काम चल रहा था। अचानक एक स्लैब के ढह जाने से छ: मजदूर मर गए और लगभग एक दर्जन घायल हुए हैं। मेरा इस सम्बन्ध में अनुरोध है कि जिस तरह से गंगा एक्शन प्लान का कार्य उत्तर प्रदेश में चल रहा है और खास तौर से कानपुर में चल रहा है,
(y/1250/asa/mmn)
उपाध्यक्ष जी, जिस तरीके से कुछ ठेकेदारों को ठेके दिये जा रहे हैं, इसमें कई दुर्घटनाएं हुई हैं और भविष्य में भी बहुत सारी दुर्घटनाएं होने की आशंका है। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि सम्पूर्ण मामले की जांच कराई जाये कि वास्तव में कितने लोगों को ये ठेके दिये गये हैं औऱ क्या वे ठेकेदार मानक के अनुरूप काम कर रहे थे या नहीं कर रहे थे? दूसरे, आपके माध्यम से मेरी सरकार से मांग है कि उन मजदूरों को प्रति मजदूर केवल २५०००/- रु. ही अनुदान देने की घोषणा राज्य सरकार ने की है। मेरा आपसे अनुरोध है कि आप उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देशित करे कि वह कम से कम एक-एक लाख रुपया मुआवजे के तौर पर हरेक मजदूर को दे और प्रत्येक घायल मजदूर को २५०००/- रुपया कम से कम दिया जाये।