Title: Need to provide funds for conversion of rail line between Ajmer and Udaipur via Bhilwada and Chittorgarh into broad-gauge in Rajasthan- Laid.
(सलूम्बर):अध्यक्ष महोदय, देश के ऐतिहासिक नगरों और ओद्योगिक नगरों को ब्रॉडगेज रेल लाइन से जोड़ा गया है, किंतु उदयपुर को अभी तक वंचित रखा गया है। हम उदयपुर राजस्थान के सांसदों ने इसी सदन में धरना दिया था, जिससे १९९२ में उदयपुर में ब्रॉडगेज रेल लाईन का शिलान्यास किया गया। उसके बाद कई बार इस संबंध में मैंने मांग की है, परंतु अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर रेलवे लाइन के लिए कोई कार्य नहीं हुआ है। इस साल भी इस बजट में इसका कोई प्रावधान नहीं रखा गया है। आपको वदित है कि उदयपुर महाराणा प्रतापजी की कर्म भूमि रही है। शीशा, जस्ता, राकफास्पेट, ग्रेनाईट, मारबल, सफेद मारबल, ग्रीन मारबल, सोप स्टोन, लाईम स्टोन आदि खनन का कार्य यहां पर होता है। इस क्षेत्र के निवासियों का मात्र उक्त खनन कार्य से रोजगार चलता है। बड़ी लाईन नहीं होने के कारण इस क्षेत्र में नये उद्योग नहीं लग रहे हैं, जिस कारण यह क्षेत्र अन्य क्षेत्रों के मुकाबले पिछड़ता जा रहा है। मैं भारत सरकार से मांग करता हूं कि उक्त रेल लाईन हेतु इसी साल के बजट में प्रावधान किया जाये।