Judgements

Need To Provide Infrastructural Facilities In The Anand Parbat Area … on 25 August, 2006

Lok Sabha Debates
Need To Provide Infrastructural Facilities In The Anand Parbat Area … on 25 August, 2006


an>

Title : Need to provide infrastructural facilities in the Anand Parbat area of Karol Bagh Parliamentary Constituency.

 

श्रीमती कृष्णा तीरथ (करोलबाग) : मैं आपके माध्यम से सदन का ध्यान जिला करोलबाग में आनन्द पर्वत क्षेत्र जो कि एक व्यवसायिक क्षेत्र है, इसका अधिकतर भाग मान्यता प्राप्त औद्योगिक क्षेत्र है और साथ ही लगते हुए आवासीय क्षेत्र हैं, जिसमें घनी आबादी है जैसे- नेहरू नगर, बलजीत नगर, आनंद पर्वत, रोहतक रोड़ आदि। यहां डीडीए द्वारा ली गयी जमीन खाली पड़ी है। इसमें लगभग दो तीन सौ बीघा जमीन खाली है और कहीं कहीं बड़ी बड़ी जमीन करीब ५००० गज या इससे भी अधिक है जिस पर भूमाफिया कब्जा करते रहते हैं। इससे आसपास की कालोनी वालों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

मेरा केन्द्रीय मंत्री जी से अनुरोध है कि इस खाली जमीन को डीडीए दीवार बनवा कर सुरक्षित करे और फिर जनहित में एक बडा ५०० बिस्तर का अस्पताल, दो सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, एक बडा पार्क तथा वहां के निवासियों तथा व्यवसायिक क्षेत्रवासियों के लिए पार्किंग स्थल, बारात घर, बाल विकास केन्द्र आदि बनाये जायें।

एक बहुत महत्वपूर्ण बिंदु की ओर मैं आपका ध्यान दिलाना चाहती हूं कि जहां के जो गरीब निवासी हैं उनके लिए हम उन्हीं कच्चे पक्के मकानों के स्थल पर डीडीए द्वारा घर निर्मित करके कम मूल्य पर दें तथा कुछ घर डीडीए द्वारा वहीं के व्यवसायिक व्यक्तियों को दिये जायें जिससे दूर से आने वाले व्यवसायियों को ट्रैफिक का सामना न करना पड़े और इसमें आने जाने में खर्च होने वाले पेट्रोल की भी ठीक बचत होगी तथा आवासीय घरों की कमी दूर होगी इससे से जो झुग्गी-झोंपड़ियां हैं, उन्हें रहने के लिए पक्के घर मिल सकेंगे।