Judgements

Need To Provide Special Economic Package For Revival Of Sugar … on 7 December, 2005

Lok Sabha Debates
Need To Provide Special Economic Package For Revival Of Sugar … on 7 December, 2005


an>

Title : Need to provide special economic package for revival of sugar industry in Uttar Pradesh.

 

 

श्री हरिकेवल प्रसाद (सलेमपुर) : महोदय, देश के सर्वाधिक गन्ना और चीनी उत्पादक राज्य, उत्तर प्रदेश का चीनी उद्योग बदहाली का शिकार होता जा रहा है। कपड़ा मंत्रालय के उपक्रम बी.आइ.सी. के अधीन संचालित चीनी मिलें सालों से बंद पड़ी हैं, जिन्हें पुन: चालू कराने का प्रयास नहीं किया जा रहा है, इनमें कार्यरत हजारों श्रमिक भुखमरी के शिकार हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम के अधीन चलने वाली अधिकांश चीनी मिलें जर्जर और बीमार हैं, जिनके आधुनिकीकरण के लिए बिना शर्त केन्द्रीय सहायता की जरूरत है। गन्ना मूल्य निर्धारण में भी केन्द्र द्वारा पूरे देश के लिए एक समान मूल्य निर्धारित न करके वभिन्न राज्यों के लिए अलग अलग मापदंड अपनाया जाता है, जिससे उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के किसान हतोत्साहित होते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने गत वर्ष गन्न मूल्य में बढ़ोत्तरी करके उसका समय से भुगतान कराया जिसके परिणामस्वरूप चालू वर्ष में लगभग २० प्रतिशत अधिक गन्ना उत्पादित होने का अनुमान है। मैं केन्द्र सरकार से मांग करता हूं कि वह उत्तर प्रदेश के चीनी उद्योग को बचाने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज देने की व्यवस्था करें।