Lok Sabha Debates
Need To Provide Stoppage Of Some Express Trains At Kaushambi And … on 15 May, 2002
Title: Need to provide stoppage of some express trains at Kaushambi and Fatehpur railway stations in Uttar Pradesh.
(फतेहपुर): महोदय, जनपद इलाहाबाद-कानपुर के बीच जनपद कौशाम्बी और फतेहपुर हैं। इन जनपदों से होकर अनेक गाड़ियां गुजरती हैं, परन्तु ठहराव न होने के कारण इन जनपदवासियों को अजमेर, जोधपुर तथा बीकानेर की ओर जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
अत: मेरा सरकार से अनुरोध है कि इन गाड़ियों में से कुछ गाड़ियों का ठहराव फतेहपुर तथा कौशाम्बी स्टेशनों पर किया जाना चाहिए ताकि फतेहपुर-कौशाम्बी से अजमेर, जोधपुर तथा बीकानेर की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों की कठिनाइयों को दूर किया जा सके।