an>
Title: Need to restore the rights of farmers to cultivate their land presently under possession of Army in Sagar, Madhya Pradesh.
श्री वीरेन्द्र कुमार (सागर) : महोदय, सागर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत फील्ड फायरिंगक रेंज बम्होरी बीका के अंतर्गत ग्राम बेरखरी गुरू, लड़ैयापूरा, सुल्तानपुरा, तालचिरी, मझगुवा अहीर, मझगुंवा ग्रंट, बीरकठेली, मेनपानी, पथरियाजाट, बाबूपुरा, सिंरोजा के मजदूरों एवं किसानों के समक्ष गहन रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है। इस क्षेत्र के इन गांवों की कृषि योग्य भूमि सुरक्षा विभाग द्वारा फील्ड फायरिंग रेंज हेतु १९७३ में अर्जित की गयी थी। तत्संबंध में ग्रामवासियों द्वारा आपत्ति करने पर उनको आश्वासन दिया गया था कि आप लोग जिस प्रकार से अंग्रेजी शासन काल से खेती करते चले आ रहे हैं उसी तरह हमारे लिए जमीन देने पर भी कृषि कार्य करते रहेंगे एवं कृषक तभी से उस भूमि पर कृषि करते आ रहे थे किंतु १९९२ में एकाएक सेना ने कृषि कार्य एवं सभी निस्तार बंद कर दिए जिससे इस क्षेत्र के मजदूरों के साथ ही किसान भी रोजी रोटी को मोहताज हो गये तथा वह किसान दूसरों के खेतों पर मजदूरी करने को विवश हो गये हैं।
अत: मेरा केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि जो कृषि योग्य भूमि उसे उन्हीं कृषकों को लीज पर दिलायी जाये तथा लीज की उर्वरक कम से कम १० वर्ष होना चाहिए जब रक्षा विभाग को आवश्यकता होगी किसान उसे वापिस करने को तैयार है।