Title: Need to send a Parliamentary Delegation to Pakistan to protect the interest of deposed Prime Minister Shri Nawaz Sharif.
SHRI J.S. BRAR
: You have given an opportunity to hon. Members sitting on the back benches to speak. When the Hon. Speaker is on his legs, we must observe the decorum to sit down. I am grateful to you for giving me this opportunity to speak. महोदय, कारगिल कॉनफिलकट के बाद जो शानदार फतह देश की हुई है, उससे सारा देश गदगद हुआ है लेकिन हमारे पड़ोसी मुल्क में जो बहुत बड़ी चिन्ता इस वकत बनी हुई है, पाकिस्तान में मलिट्री डिकटेटरशिप ने फिर सत्ता संभाली है। मैं आपके ज़रिये सदन और सरकार को कहना चाहता हूं और सारे देश की भावनाएं इस बात से जुड़ी हैं कि इस मुल्क पर आधे दर्जन जो पहले आक़मण हुए हैं वह सारे मलिट्री डिकटेटर्स ने किये हैं और बॉर्डर पर टेन्शन बनी हुई है।1217 hours (Mr. Deputy-Speaker in the Chair) जब से जनरल परवेज़ मुशर्रफ़ ने पाकिस्तान की मलिट्री डिकटेटरशिप की सत्ता संभाली है, ऐसा लग रहा है कि न्यूकिलयर वार इस मुल्क में किसी भी वकत हो सकता है। मैं इसके बाद एक महत्वपूर्ण बात कहना चाहूंगा कयोंकि सारे सम्माननीय सदस्य यहां बैठे हैं। श्री वाजपेयी ने डर्बन में कॉमनवैल्थ की जो मीटिंग हुई, उसके बाद कहा कि हम जनाब नवाज़ शरीफ को पाकिस्तान का प्रधान मंत्री मानते हैं, लेकिन इतना बड़ा बयान देने के बाद कि हम उनको देश का प्रधान मंत्री मानते हैं और डेमोक़ेसी के ऊपर इतना बड़ा प्रहार हुआ और प्रधान मंत्री खुद वहां बस यात्रा करके आए थे। मैं कहना चाहता हूं कि जो दोस्ती और प्यार का वातावरण बना था, उसका मलिट्री डिकटेटरशिप ने मुकम्मल सफ़ाया कर दिया है और अगर देश के प्रधान मंत्री और सरकार कहती है कि हम नवाज़ शरीफ को देश का प्रधान मंत्री मानते हैं तो ४ दिसम्बर को उनकी गवाहियां अंतिम मुकम्मल होने जा रही हैं और नवाज़ शरीफ़ को फांसी भी लगाई जा सकती है। अगर आप उनको उस मुल्क का प्रधान मंत्री मानते हैं तो मैं सारे सदन से दर्खवास्त करूंगा और विशेषकर रूलिंग पार्टी और प्राइम मनिस्टर से कहना चाहूंगा कि वह अपने ज़रिये से डिप्लोमेटिकली जो भी संभव हो, पार्िलयामेंट का स्पेशल डेलिगेशन वहां भेजें। जो करप्शन का मुद्दा है और दूसरे मुद्दे हैं, उन पर केस चले, हमें उस पर कोई चिन्ता नहीं है, लेकिन एक इलेकटेड प्राइम मनिस्टर को फांसी लगने की जो बात है, और प्रधान मंत्री जी का यह कहना कि हम उनको उस देश का प्रधान मंत्री मानते हैं, उसके बाद कोई कदम प्रधान मंत्री जी और सरकार ने नहीं उठाया है। इस पर तुरन्त कोई कदम उठाना चाहिए। जसवन्त सिंह जी की मीटिंगें अमेरिका में होती नज़र आती हैं। कम से कम एक डेलिगेशन सभी पार्िटयों का जाए और प्रधान मंत्री इसमें इंटरवीन करें। यह बहुत महत्वपूर्ण मसला है।… (व्यवधान) श्री सईदुज्जमा : उपाध्यक्ष महोदय, किसानों की बहुत गंभीर समस्या है … (व्यवधान) उपाध्यक्ष महोदय : आपका नाम लिस्ट में नहीं है। श्री सईदुज्जमा : मान्यवर, मैंने सुबह नोटिस दिया है। किसानों की गन्ने की कीमत की बहुत गम्भीर समस्या है। मेरा नाम लिस्ट में है या नहीं। उपाध्यक्ष महोदय : आपका नाम यहां नहीं है।… (व्यवधान)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Nothing will go on record now. I have allowed only Shri T. Govindan.
(Interruptions)*
—————————————————————————
* Not Recorded.