Title: Provision of adequate security in Judicial Custody to Shri Laloo Prasad Yadav, Former Chief Minister of Bihar.
MR. SPEAKER: I called Dr. Raghuvansh Prasad Singh. Nothing else should go on record. (Interruptions)*
* Not Recorded
डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह (वैशाली): अध्यक्ष जी, आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद जी को केन्द्र सरकार और सीबीआई के षडयंत्र से जेल भेज दिया गया है और वहां पत्रकारों को मारा गया है तथा सांसद रामदेव भंडारी जी की भी टांग जख्मी हुई है। आरजेडी अध्यक्ष की सुरक्षा का प्रबंध सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं किया गया है। …( व्यवधान)सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भी अवेहलना हो रही है। जो सुरक्षा भारत सरकार की ओर से दी जानी चाहिए वह नहीं दी गयी है। इसलिए हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि वह इस पर वक्तव्य दे॥
लालू यादव जी की जान खतरे में है। आशंका है कि भारत सरकार और बिहार सरकार ने उनके खिलाफ एक षडयंत्र रचा है। भारत सरकार के निर्देश पर झारखंड के मुख्यमंत्री दिल्ली में थे। षडयंत्र रचा गया है कि लालू यादव जी की हत्या करा दी जाए। मैं इस षडयंत्र का सदन में भंडाफोड़ करना चाहता हूं। उनके ऊपर गलत मुकदमे चला कर फंसाया गया है। उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई है। इसलिए इस मामले पर सरकार वक्तव्य दे। …( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय: आप बार-बार हाउस को डिस्टर्ब कर रहे हैं, यह क्या कर रहे हैं? …( व्यवधान)
MR. SPEAKER: No. Please take your seats. I have not called your names. Please take your seats. … (Interruptions)
MR. SPEAKER: Hon. Members, please take your seats. I have not called your names. … (Interruptions)
(LATUR): Sir, a very important issue has been raised by the hon. Member and it is necessary for us to see that necessary protection is given to the Member. Now, we have suffered a lot in this country. We would not like to suffer in future also and if on behalf of a person like Shri Laloo Prasad ji, fears have been expressed, then I think, Government should take proper note of it and Government should see that proper protection is provided to him… (Interruptions)
(BOLPUR): Sir, we associate with him… (Interruptions)
MR. SPEAKER: Shri Mulayam Singh ji, you can also associate with what has been said by Shri Shivraj Patil.… (Interruptions)
(सम्भल): प्रभुनाथ जी, आप मुकदमा चलाइए, जेल भेजिए लेकिन उनकी हत्या मत करवाइए। आप उन पर मुकदमा चला सकते हैं, मामले की जांच करवा सकते हैं, जेल भेज सकते हैं, क्या उनकी सुरक्षा की व्यवस्था नहीं कर सकते हैं? सब को पता था कि वह जुलूस के साथ जा रहे हैं. रेलगाडियों में जा रहे हैं, रथ में जा रहे हैं और बहुत अधिक भीड़ के साथ जा रहे हैं। फिर भी उनकी सुरक्षा की व्यवस्था न करना एक गलत बात है।…( व्यवधान)यह एक गम्भीर सवाल है।…( व्यवधान)
(महाराजगंज,बिहार): अध्यक्ष महोदय, सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के आलोक में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद जी रांची के न्यायालय में समर्पण करने गए तो काफी संख्या में असामाजिक तत्वों को अपने साथ इसलिए लेकर गए कि न्यायालय पर अनावश्यक दबाव डाला जाए। …( व्यवधान)वह वहां के पुलिस प्रशासन को डराने के लिए राज्य सरकार को धमकी देते रहे।…( व्यवधान)
MR. SPEAKER: Nothing, except what Shri Prabhunath Singh is saying, would go on record. (Interruptions)*
श्री प्रभुनाथ सिंह : अभी न्यायपालिका ने उनको १४ दिन के रिमांड पर रखने का आदेश दिया है। झारखंड के मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें गैर कानूनी ढंग से आई.बी. में रखा गया है। झारखंड के मुख्यमंत्री को निर्देश दिया जाए कि न्यायालय के आदेश के मुताबिक उन्हें जेल में रखा जाए चूंकि जेल में बराबर सुरक्षा -की व्यवस्था रहती है इसलिए वहां असुरक्षा का सवाल पैदा ही नहीं होता।…( व्यवधान)असामाजिक तत्व
के माध्यम से जुलूस निकाल कर और धरना देकर न्यायालय को धमकी दी जाती है।…( व्यवधान)यह एक गम्भीर मामला है। न्यायालय में असामाजिक तत्वों के माध्यम से हस्तक्षेप किया जाता है। इस कारण न्यायपालिका के आदेश का अनुपालन नहीं हो रहा है। आप झारखंड के मुख्यमंत्री को आदेश दें…( व्यवधान)
MR. SPEAKER: Hon. Members, please go to your seats. Shri Raghuvans Prasad Singh, please go to your seat. … (Interruptions)
MR. SPEAKER: Now, there would be response from the Government.
Hon. Members please go to your seats. Shri Raghuvans Prasad Singh, please go back to your seats. … (Interruptions)
MR. SPEAKER: Dr. Raghuvansh Prasad Singh, please go to your seat.… (Interruptions)
MR. SPEAKER: Hon. Members, please go to your seats. … (Interruptions)
THE MINISTER OF STATE IN THE MINISTRY OF HOME AFFAIRS (SHRI CH. VIDYASAGAR RAO): Hon. Speaker, Sir, I have taken note of the issue pertaining to the surrender of Shri Laloo Prasad Yadavji. … (Interruptions)
MR. SPEAKER: You are not allowing the Minister to speak. You are making noise.
SHRI. CH. VIDYASAGAR RAO: Sir, various Members have raised various points in this regard and I have taken note of all of them. … (Interruptions)
SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI (RAIGANJ): No, Sir. The Minister cannot get away with that. He has to assure the House.