>
Title: Regarding alleged sale of sub-standard food-grains through Fair Price Shops in Udaipur Division of Rajasthan.
श्री महावीर भगोरा (सलूम्बर) : सभापति महोदय, मैं आपके माध्यम से माननीय उपभोक्ता एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री जी का ध्यान इस तरफ आकर्षित करना चाहता हूं कि राजस्थान राज्य के उदयपुर संभाग में राशन की उचित मूल्यों की दुकानों पर घटिया किस्म का गेहूं और लाल मक्का वितरण किया जा रहा है, जिससे उसके उपभोग से वहां का आम आदमी बीमार हो रहा है। यह इस तरह का खराब गेहूं है कि उससे आटा भी नहीं बनता है और जो भी उसका आटा उपयोग में ले रहे हैं, उससे लोग बीमार हो रहे हैं। उससे नाना प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं। गरीबों के पास इलाज के लिए भी पैसा नहीं है।
मैं मंत्री महोदय और सरकार का ध्यान इस तरफ आकर्षित करना चाहता हूं कि कृपया इस तरह की घटिया सामग्री के वितरण को रोका जाए और अच्छे किस्म की राशन सामग्री के वितरण की व्यवस्था कराई जाए। धन्यवाद।