Judgements

Regarding The Need To Run A Train Between India And Pakistan Via … on 27 February, 2006

Lok Sabha Debates
Regarding The Need To Run A Train Between India And Pakistan Via … on 27 February, 2006

Title : Regarding the need to run a train between India and Pakistan via Husainiwalla border in Punjab.

श्री ज़ोरा सिंह मान (फिरोज़पुर) : अध्यक्ष महोदय, मुझे खुशी है कि भारत-पाक संबंधों में सुधार आ रहा है। मैं आपको दोनों देशों के बीच पिछले दिनों चलायी गयी थार एक्सप्रेस की बधायी देता हूं। अध्यक्ष महोदय, इसी के साथ मैं आपका ध्यान हुसैनीवाला-गंडा सिंह वाला, फिरोजपुर, पंजाब हिंद-पाक सीमा की तरफ दिलाना चाहता हूं। जो कि दोनों देशों में व्यापारिक संबंधों के लिए भारत की सबसे अनुकूल सीमा है। १९७१ की जंग के बाद यह सीमा बंद कर दी गयी थी। सड़की आवाजायी के साथ साथ हुसैनीवाला बार्डर रेल आवाजायी के लिए भी अनुकूल है। यहां तक कि यह रेलवे लाइन चालू हालत में है और दोनों तरफ बिछी हुयी है। मैंने बार बार आदरणीय प्रधान मंत्री जी तथा विदेश मंत्री जी को इस सीमा को खोलने की विनती की है।

अध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से भारत सरकार से मांग करता हूं कि हुसैनीवाला हिंद पाक बार्डर को जल्दी से जल्दी खोला जाये।