Title: Requests the Central Govenment to introduce a scheme to protect the tribals from diseases in Mandla, Madhya Pradesh.
श्री फग्गन सिंह कुलस्ते (मण्डला) : सभापति महोदय, मैं एक अत्यन्त महत्वपूर्ण विषय की ओर आपके माध्यम से इस सदन और भारत सरकार का ध्यान आकर्िषत करना चाहता हूं कि मेरे लोक सभा क्षेत्र मंडला-मध्यप्रदेश के जिला मंडला में उल्टी-दस्त की एक विशेष प्रकार की बीमारी फैली हुई है जिसके कारण ९८९ आदिवासियों की म्ृात्यु हो चुकी है और वहां स्िथति बहुत गंभीर बनी हुई है। पिछले पांच दिनों से मैं इस मसले को यहां उठाने का प्रयास करता रहा हूं, लेकिन बहुत मुश्िकल से आज अवसर मिला है। मैं आपके माध्यम से भारत सरकार से निवेदन करना चाहता हूं कि मध्यप्रदेश सरकार के माध्यम से मंडला जिले के लिए विशेष योजना बनाएं ताकि इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सके और वहां हो रही भयावह मौतों से आदिवासियों को राहत मिल सके। … (व्यवधान) सभापति महोदय, मैं आपका संरक्षण चाहता हूं और आपके माध्यम से पुन: भारत सरकार से निवेदन करना चाहता हूं कि जिला मंडला को इस भयंकर बीमारी से बचाने के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से वहां की सरकार के माध्यम से चलाने हेतु एक विशेष योजना बनाई जाए ताकि वहां हो रही मौतों से आदिवासियों को बचाया जा सके।
… (´ªÉ´ÉvÉÉxÉ)