NT>
Title: Requests to introduce action plan to protect Ganga River from pollution.
श्री वीरेन्द्र सिंह (मिर्जापुर): सभापति महोदय, मैं आपके माध्यम से इस सदन का ध्यान बहुत ही महत्वपूर्ण बिन्दू की ओर दिलाना चाहता हूं। बनारस शहर इस देश का नहीं बल्िक दुनिया का सबसे प्राचीन नगर है और भारत की संस्कृति से जुड़ा हुआ है। गंगा को प्रदूषण मुकत करने के लिए एक बहुत ही चर्िचत योजना बनी थी, लेकन उसका कोई लाभ नहीं हुआ। गंगा हरिद्वार से लेकर बंगाल की खाड़ी तक बहती है। गंगा नदी भारत की संस्कृति और सभ्यता से जुड़ी हुई है। भारत की इस संस्कृति को प्रदूषण की वजह से खतरा हो रहा है। गंगा कार्य योजना के तहत जल निगम द्वारा जो निर्माण हुआ था, वह बेकार हो गया है। मैं आपके माध्यम से सरकार को वहां की स्िथति के बारे में बताना चाहता हूं। काशी वरुणा और असी नदी के बीच में बसता है। एक तरफ असी नदी थी और दूसरी तरफ वरुणा नदी थी, लेकिन असी नदी का नामोनिशान मिट गया है। गंगा नदी को प्रदूषण से मुकत करने के लिए जो योजना बनाई गई थी, वह फेल हो गयी है। पांच महीने तक वहां की मशीनें बन्द रहती है और प्रदूषित पानी लगातार बहता रहता है, जो आवासीय व्यवस्था को नष्ट कर रहा है। मैं आपके माध्यम से सरकार से कहना चाहता हूं, वहां के पुराने लोग जो काशी की व्यवस्था को जानते हैं कि किस प्रकार प्रदूषण को निकाला जा सकता है और नाले बनाए जा सकते हैं, उनका सहयोग लेना चाहिए। गंगा नदी हमारे देश की प्राण है, लेकिन चिन्ता की बात यह है कि गंगा नदी का जल प्रदूषित हो रहा है और वह जल बाबा विश्वनाथ मंदिर में चढ़ाया जाता है।
* Not Recorded. सभापति महोदय : आप कया चाहते हैं, सरकार से पूछिए। श्री वीरेन्द्र सिंह : मैं आपके माध्यम से सरकार से कहना चाहता हूं कि योजना के लिए जो ५३ करोड़ रुपए पास हुआ है, उस पर हाई कोर्ट ने स्टे किया है। मेरा निवेदन है कि वहां के लोगों से सलाह करके, सुझाव लेकर योजना बनायें, जिससे गंगा को प्रदूषण से बचाया जाए और बाबा विश्वनाथ पर स्वच्छ जल चढ़ाया जा सके। मैं इस संबंध में सदन के माननीय सदस्यों का भी सहयोग चाहता हूं।
… (´ªÉ´ÉvÉÉxÉ)
MR. CHAIRMAN: Nothing will go on record. Shri Motilal Vora.
SHRI MOTILAL VORA : Sir, I want to invite the attention of the Minister of External Affairs to the following matter of public importance.
… (व्यवधान) श्री वीरेन्द्र सिंह : आप जब उत्तर प्रदेश में राज्यपाल थे तब आपने उस समय कुछ नहीं किया।
… (´ªÉ´ÉvÉÉxÉ) श्री मोतीलाल वोरा : मैंने जो कुछ किया वह आपकी सरकार नहीं कर सकती।
… (व्यवधान) श्री वीरेन्द्र सिंह : आप भी गंगा जल के प्रदूषण को मुकत करने के लिए योजनाबद्ध प्रस्ताव लाइए। मैं भारत सरकार से मांग करता हूं,
… (´ªÉ´ÉvÉÉxÉ)
> श्री आनन्द रत्न मौर्य : मैं भी इससे अपने को सम्बद्ध करता हूं।
… (´ªÉ´ÉvÉÉxÉ) श्री मोतीलाल वोरा : मुझे आपके सर्िटफिकेट की आवश्यकता नहीं है, मैंने जो कुछ किया वह राज्यपाल की हैसियत से किया। मुझे भारतीय जनता पार्टी के या किसी अन्य नेता के सर्िटफिकेट की आवश्यकता नहीं है।
… (´ªÉ´ÉvÉÉxÉ) सभापति महोदय : वोरा जी, आप सब्जैकट पर बोलिए।